फरीदाबाद, जनवरी 12 -- फरीदाबाद। सेवा भारती हरियाणा प्रदेश द्वारा संचालित श्री राघव निलयम आवासीय परिसर का वार्षिकोत्सव सामुदायिक भवन सेक्टर-3 में मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विशिष्ट अतिथि सुदेश गुप्ता उद्योपति, संजय गुप्ता उद्योगपति उपस्थित थे। आरएसएस के विभाग प्रचारक वीरभान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे। कार्यकम की अध्यक्षता आनंद जैन ने की ।कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन से हुई। इसके पश्चात छात्रावास के बालक बालिकाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा चार साहिबजादों पर पेश की गई लघु नाटिका देखकर सभी की आंखों में आंसू आ गए। कैबिनेट विपुल गोयल ने कहा कि सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के चार बहादुर पुत्रों (साहिबजादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह, और फतेह सिंह) को स...