लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- क्षेत्र के चेतना मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा व विशिष्ट अतिथि शिक्षा संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गम्भीर ने मां सरस्वती का पूजन व दीप जलाकर की। विद्यालय के प्रबंधक इंजी. धनीराम राम मौर्य व प्रधानाचार्य राम गोपाल मौर्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विषयों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शिक्षक श्रीकृष्ण, अशरफ अली, विजय कुमार मौर्य, विपिन मौर्य, रवि मौर्य, महेश शर्मा, रवि श्रीवास्तव, अभिषेक, वीरेंद्र, सर्वेश कुमार, अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.