फतेहपुर, मार्च 23 -- हथगाम। सवंत गांव स्थित श्याम सुन्दर तिवारी इंटर कॉलेज में कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में वार्षिकोत्सव, होली मिलन एवं मेधा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जहां होली की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, सपा विधायक ऊषा मौर्या, सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी, सदर नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य, हथगाम चेयरमैन मुन्ना बाबू यादव, ब्राह्मण चेतना मंच के अध्यक्ष पप्पू तिवारी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री सुशील मिश्रा, अनुराग नारायण मिश्रा, राम तीरथ, अजय तिवारी, ओम प्रकाश गिहार, प्रकाश पाण्डेय, रीता प्रजापति सहित अन्य तमाम लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...