रामपुर, मार्च 26 -- ग्राम गदईया निकट हरसुनगला स्थित उच्च प्राथमिक में बुधवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामपाल और अन्य अतिथियों के द्वारा माँ शारदा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित और पुष्पार्चन कर किया गया।कार्यक्रम का संचालन संगम शुक्ला द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यार्थियों के द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व अन्य सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य किया गया। बच्चों द्वारा एक हृदय स्पर्शी नाटक के माध्यम से ग्राम वासियो को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।जिसके बाद छात्र छात्राओं द्वारा नो प्लास्टिक और पर्यावरण बचाओ पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।वही विद्यालय के शिक्षकों द्वारा आगामी शैक्षिक सत्र में बच्चों का विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन करवाने हेतु ग्रामवासियों को प्रेरित किया ...