प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 14 -- बीरापुर, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज तहसील के गौरा ब्लाक के केपी पब्लिक स्कूल एवं कॉलेज गीतानगर के प्रांगण में विद्यालय का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजाराम यादव पूर्व कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीत, लोकगीत, लोक नृत्य, डांडिया, एकांकी नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि कर्नल अरुण कुमार शुक्ल ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.के एन मिश्र एवं संचालन नेहा सिंह और अश्वनी शुक्ल ने किया। अंत में प्रधानाचार्य नरेंद्र तिवारी ने सभी लोगों के प्रति आभार जताया। इस ...