हल्द्वानी, दिसम्बर 13 -- हल्द्वानी। न्यू सनशाइन स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डिकर सिंह पडियार ने उद्धाटन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत समेत नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। विद्यालय प्रबंधक कल्पना सहगल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए स्कूल के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...