हमीरपुर, दिसम्बर 20 -- मुस्करा। स्थानीय जीआईसी का प्रथम वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान सुदामा चरित्र पर आधारित भावपूर्ण नाटक की प्रस्तुति देकर प्रीति, छाया, मोहिनी, काजल एवं आकांक्षा की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर्यावरण जैसे गंभीर विषय पर जागरूकता फैलाते नाटक के लिए वैष्णवी, शिल्पी, रुक़सर, कोइना, सोनिया, डोली एवं गायत्री को दूसरा स्थान मिला। तृतीय स्थान छात्र आज़ाद ने वसुधैव कुटुम्बकम विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य मनेंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.