आगरा, मार्च 1 -- सुन्दर लाल मैमोरियल इण्टर कॉलेज का 30वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सूरसदन प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी आकाश अग्रवाल, स्कूल प्रबंधक बीएल पाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के बाद छात्र-छात्राओं ने शिव तांडव और रानी लक्ष्मीबाई नाटक जैसी प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने ऑपरेशन सिंदूर की भावनात्मक प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। प्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह बघेल ने छात्रों को अनुशासन और शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। अंत में मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...