गंगापार, अप्रैल 2 -- धनूपुर के प्राथमिक विद्यालय बनकट में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामप्रधान पंकज पाण्डेय रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक रघुबीर कुमार द्वारा किया गया, जबकि संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ धनूपुर के अध्यक्ष अफरोज अहमद ने किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य, गायन एवं विदाई गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कक्षा पांच उत्तीर्ण करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल, स्कूल बैग, पानी की बोतल, कॉपी एवं कलम आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया। अफरोज अहमद ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत छह वर्ष आयु के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नामांकित बच्चों को विद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.