गाजीपुर, दिसम्बर 13 -- गाजीपुर (जमानियां)। राजकीय बालिका इंटर कालेज जमानियां में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जिसने मौजूद हर व्यक्ति का मन मोह लिया। यूनियन बैंक शाखा जमानियां की कृति श्रीवास्तव ने कहा कि राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित वार्षिक दिवस एक भव्य उत्सव रहा। जिसमें नृत्य, संगीत प्रस्तुतियां, खेलकूद प्रतियोगिताएं साथ ही विज्ञान और कला प्रदर्शनियां जैसी जीवंत गतिविधियां छात्राओं द्वारा शामिल रहा हैं। यह छात्रों की शैक्षणिक, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उपलब्धियों को मान्यता देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा पूरे वर्ष प्रदर्शित समर्पण और विकास को उजागर करती है। जिससे सीखने और रचनात्मकता के प्रति खुशी और प्रशंसा का माहौल बनता है। प्रधानाचार्या सरिता जयसवाल ने...