सहारनपुर, मार्च 30 -- रामपुर मनिहारान। मदरलैंड पब्लिक स्कूल का 25 वां वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दिल्ली रोड पर स्थित मदरलैंड पब्लिक स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद इमरान मसूद की पत्नी साहिमा मसूद ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने गणेश वंदना करके की। साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य कुमारी डॉ. शालू भूर्यान ने स्कूल का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधक सत्य संयम भूर्यान, चेयरमैन शवेता सैनी, मनोज भूर्यान ने कार्यक्रम में सुंदर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यकम में सीता भारद्वाज, मंडल अध्यक...