प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सराय जानमती स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में हुए वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ सुरेश सिंह और वार्डेन वंदना पांडेय की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ सुरेश सिंह ने विचार रखे। वार्डेन वंदना पांडेय ने शैक्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। छात्राओं ने भाव नृत्य के साथ राष्ट्रीय एकता पर आधारित कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। संचालन पूनम मिश्रा और शालिनी मिश्रा ने किया। इस मौके पर सादमा सिद्दीकी, दीपमाला गौड़, अनामिका वर्मा, कामना उपाध्याय, प्रज्ञा मिश्रा, नेहा, हरिमोहन यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...