सीतापुर, अप्रैल 2 -- सीतापुर, संवाददाता। नेशनल गर्ल्स कॉलेज में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां दी। देशभक्ति, लोक संस्कृति और आधुनिक थीम पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं के मधुर गीत गायन को सुन तालियों की गडगड़ाहट गूंज उठी। स्कूल प्रबंधक सलाहुद्दीन अंसारी ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षकों का सहयोग भी सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्व सुरक्षा सेवा दल संजय पुरी ने छात्राओं से प्रेरणा दायक शब्द कहे। इस मौके पर एडवोकेट शिवनाथ मिश्र, अभय श्रीवास्तव, हरीश गौड़, यासीन इब्ने उमर, मंजर रिजवी, नाहिद नाज, एजाज अहमद, रिजवान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन...