देवरिया, मार्च 25 -- ​ सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सदर विकास खंड के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहीद सत्यनारायण यादव की पत्नी सुशीला देवी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन कर कार्यक्रम का शुरूआत कराया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में दो मंजिले अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का उद्घाटन भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा बहुत ही विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का खूब आनन्द लिया और तालियां बजाकर बच्चों की सराहना भी की। कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग से गोविन्द सिंह, सत्यप्रकाश मणि, अशोक कुमार यादव, प्रवीण सिंह, मनीष कुमार श्रीवास्तव, भोपाल सिंह, विनोद प्रज...