पूर्णिया, मार्च 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। परीक्षा के दौरान बच्चों में भयमुक्त वातावरण बनाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कसबा में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधान शिक्षिका ज्योति कुमारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ कई शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न खेलों और प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में बच्चों ने अनाज, मिट्टी और गत्ते स...