पटना, दिसम्बर 23 -- कलाकक्ष के 48वें वार्षिकोत्सव पर मंगलवार को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान नृवागा संगीत अकादमी के युवा कलाकारों की नृत्य तथा संगीत प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व आईएएस अधिकारी नीलम चौधरी, राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. उमा पाण्डेय ने किया। सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने कहा कि नृत्य और संगीत केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि मानव शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करती है। संस्था नवोदित कलाकारों को प्रशिक्षण करने के साथ-साथ मंच भी प्रदान करती है। काशिका पाण्डेय, हर्षिता, पूर्णिमा, सौमया समेत अन्य कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शनी के लिए अतिथियों ने सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...