जौनपुर, अप्रैल 3 -- जौनपुर, संवाददाता। करंजकला क्षेत्र के लाडलेपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव और नामांकन अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सुनील कुमार यादव मम्मन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस दौरान बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा ही बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव तैयार करती है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। साथ ही शिक्षकों से गांव के विभिन्न मजरे-मुजरों में जाकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। इस दौरान विद्यालय में 20 नए बच्चों का नामांकन किया गया। संचालन एआरपी अध्यापक अतुल प्रकाश यादव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.