भागलपुर, फरवरी 18 -- प्रखंड के दियारा क्षेत्र के चौखंडी में स्थित श्री साईं धाम के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 200 से अधिक लोगों के विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की। इसके साथ ही मुफ्त दवा भी दी गई। स्वास्थ्य शिविर का नेतृत्व डॉ. पी राम केडिया, डॉ. प्रवीण झा, डॉ. राज नारायण, डॉ. भाग्य श्री केडिया एवं दंत चिकित्सक डॉ. आमिर आदि ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...