गिरडीह, फरवरी 7 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। पीएम श्री मध्य विद्यालय धनवार में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद, भाषण, पेंटिंग, सामान्य ज्ञान, कैरम एवं सूत्रण पत्रिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में पेंटिंग एवं अंग्रेजी भाषण में शुभम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंदी भाषण में लक्ष्मी विश्वकर्मा, खोरठा भाषण में लक्ष्मी यादव, संस्कृत भाषण में सोनम कुमारी तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आंचल कुमारी ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। बताया गया कि वार्षिकोत्सव का आयोजन 5 से लगातार 9 फरवरी तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। मौके पर विकास कुमार संथालिया, शंकर रविदास, बसंत कुमार भारती, मनोज कुमार, उषा बरनवाल, प्रदीप कुमार, महेश प्रसाद सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनान...