उरई, मार्च 14 -- कोंच । संवाददाता मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एमपीडीसी कॉलेज के मैदान में उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने िफल्मी व देशभिक्त गीतों पर प्रस्तुति दी। विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला बार संघ की महामंत्री साधना त्रिपाठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, ओंकार सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहबर्धनकार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आदित्य पांडेय, प्रधानाचार्य आनंद पांडेय और विद्यालय स्टाफ ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और सम्मान किया।वार्षिकोत्सव में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर...