उन्नाव, अप्रैल 4 -- नवाबगंज। उच्च प्राथमिक विद्यालय जनसार में वार्षिक उत्सव एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नन्हे विद्यार्थियों की आकर्षक झांकियों और विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा व सशक्तिकरण पर आधारित प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों को मुख्य अतिथियों ने प्रतीक चिन्ह व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ब्रजेश रावत, भाजपा शशांक सिंह, रवि प्रताप सिंह, रीना शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.