जौनपुर, अप्रैल 18 -- जौनपुर, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय रामपुर में वार्षिकोत्सव, प्रवेशोत्सव, सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन और सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य, गायन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद रहे। बीईओ डॉ. अविनाश सिंह ने अध्यापको से प्रत्येक बच्चे का नामांकन कराने की बात कही। वहीं बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि विकासखंड मुंगरा बादशाहपुर के किसी भी बस्ती या मजरे का छह से 14 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे और सभी नामांकित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में बताया। सफल आयोजन के लिए प्रधानाध्यापक...