हरिद्वार, अप्रैल 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, रोशनाबाद में मंगलवार शाम सत्र 2025-26 का वार्षिक उत्सव भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को प्रभावित किया। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार ललित नारायण मिश्रा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सहायक आयुक्त बीएस रौतेला उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य सुनीत कुमार गुप्ता और उप प्राचार्य लाजपत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा दी गई सलामी ने कार्यक्रम को औपचारिक और गरिमामय शुरुआत प्रदान की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्षिक प...