रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन ने नगर निगम के सफाईकर्मियों और मजदूरों की मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। यूनियन के अध्यक्ष एवं झारखंड सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष भवन सिंह ने स्पष्ट किया कि नौ अक्तूबर को होने वाली त्रिपक्षीय वार्ता में यदि सक्षम प्रतिनिधि शामिल नहीं हुए या वार्ता विफल हुई तो तत्काल हड़ताल की तिथि घोषित कर दी जाएगी। इसी दौरान श्रम विभाग और निगम प्रशासन को हड़ताल का आधिकारिक नोटिस भी सौंप दिया जाएगा। भवन सिंह ने प्रशासक से वार्ता में निर्णय लेने में सक्षम अधिकारियों को भेजने की अपील की है। यूनियन की मुख्य मांगों में श्रम संहिताओं के तहत सवैतनिक अवकाश, बोनस, वेतन पर्ची, पहचान पत्र, न्यूनतम 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन, अवैध रूप से हटाए गए मजदूरों की बहाली और लंबे समय से...