रामगढ़, दिसम्बर 9 -- केदला, निज प्रतिनिधि। केदला उत्खनन परियोजना से प्रभावित रैयत विस्थापित ग्रामीणों ने सोमवार को वार्ता नहीं होने पर मंगलवार को परियोजना कार्यालय में ताला जड़ दिया। छह दिसंबर को परियोजना कार्यालय में अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई थी। जिसमें तीन अधिकारी घायल हो गए थे। मौके पर हजारीबाग जीएम सहित सभी अधिकारियों को अक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को देर शाम तक बंधक बनाकर रखा था। वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए आश्वासन दिया था कि आपकी मांगो को लेकर प्रबंधन सोमवार को वार्ता करेगी। जिसके बाद ग्रामीणों ने सभी अधिकारियों को जाने दिया। लेकिन सोमवार को वार्ता नहीं हुई। जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रबंधन को मांग पत्र दिया है जिसमें कहा है कि केदला परियोजना अंतर्गत जारी खनन गतिविधियों में गंभीर अनियमिताएं हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.