नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- अमेरिका और ईरान में जंग फिर शुरू होती नजर आ रही है। खबर है कि अब ईरानी बलों ने ओमान सागर में अमेरिकी सेना के जहाजों पर हमला बोल दिया है। फिलहाल, ईरानी अधिकारियों ने इस घटनाक्रम की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। यह हलचल ऐसे समय पर हुई है, जब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दोनों मुल्कों के बीच दूसरे दौर की वार्ता होनी है। वहीं, सीजफायर की अवधि में अभी तीन दिन बाकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओमान सागर में ईरान की तरफ से अमेरिकी सेना के कुछ जहाजों पर ड्रोन अटैक किए गए हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका ने ईरान के जहाज को कब्जे में ले लिया था, जिसके जवाब में तेहरान ने अब ड्रोन अटैक किए हैं। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस हमले में अमेरिकी जहाजों को कितना नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही दोनों मुल्कों के बीच ...