वार्ता के बाद सांसद ने समाप्त कराया अनशन
धनबाद, जुलाई 10 -- बीसीसीएल के पीबी एरिया अंतर्गत संचालित आउटसोर्सिंग कंपनियों में स्थानीय युवाओं को नियोजन सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर अरलगड़िया पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य रूपेश पासवान अनिश्चितकालीन अनशन गुरुवार को समाप्त हो गया। पीबी क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष चल रहा अनशन सांसद ढुलू महतो के क्षेत्र के जीएम के साथ वार्ता करने के बाद तीसरे दिन समाप्त हुआ। सांसद ने रूपेश पासवान को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। मौके पर सांसद ने कहा कि बीसीसीएल के लगातार घाटे में जाने के लिए संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली भी जिम्मेदार है। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कोयला चोरी के मामले को गंभीरता से लिया है और जल्द ही इसके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का असर देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बीसीसीएल ने नहीं लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.