धनबाद, जनवरी 7 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन व आउटसोर्सिंग प्रबंधन की कार्यशैली के विरोध में परियोजना का कार्य बाधित कर आंदोलन कर रहे आशाकोठी खटाल व आसपास के ग्रामीणों के साथ क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को महाप्रबंधक के साथ वार्ता हुई। इसमें प्रबंधन की ओर से ग्रामीणों की मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ और आउटसोर्सिंग कंपनी का खनन कार्य शुरू हुआ। बता दें कि फुलारीटांड़, आशाकोठी खटाल समेत आसपास के इलाकों में सोमवार को प्रबंधन द्वारा ड्रोन कैमरा उड़ाने के विरोध में काम बाधित कर दिया गया था। वार्ता में कारू यादव, रॉकी मोदक, संजीव मोदक, मनोज तिवारी, जीतू यादव आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.