रामगढ़, मई 3 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा बस्ती स्थित विवाह भवन में रविवार को स्थानीय ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया दयानंद प्रसाद और संचालन अमित कुमार ने किया। इसमें आउटसोर्सिंग के जरिए खोले जा रहे सौंदा डी परियोजना पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन सौंदा डी परियोजना खोलने की कवायद में लगा है, लेकिन अब तक सौंदा बस्ती के रैयतों से इस संदर्भ में कोई बात नहीं की है, जो तर्कसंगत नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि सौंदा डी परियोजना में उनकी रैयती जमीन गई है, लेकिन इस एवज में आज तक न तो उन्हें मुआवजा मिला है और न ही नौकरी। ऐसे में वे बगैर वार्ता के परियोजना नहीं खुलने देंगे। विरोध करने वालों में श्याम सुंदर प्रसाद, गुलाब प्रसाद साहू, पारसनाथ साहू, राजकिशोर प्रसाद, नीलकंठ प्रसाद, श्यामदेव प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद,...