दरभंगा, मई 11 -- दरभंगा। संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर महासंघ की लनामिवि इकाई ने कुलपति को ज्ञापन देकर वार्ता के अनुरूप कार्यान्वयन का अनुरोध किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि 30 जनवरी को संबद्ध महाविद्यालय के शिक्षकों ने विवि मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया था, जिसके अंत में विवि के अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर सभी मांगों को नियमानुकूल पूरा करने का आश्वासन दिया था। इस बीच संगठन के एक प्रतिनिधि को शामिल कर 11 सूत्री मांगों पर विवि के अधिकारियों ने विमर्श भी किया, बावजूद अभी तक किसी मांगों को कार्यान्वित नहीं किया गया है। कुलपतित को ज्ञापन देने वालों में एमएमटीएम कॉलेज के डॉ. महेश ठाकुर, आरबी जालान कॉलेज के देवचंद्र कुमार, सीनेट सदस्य डॉ. राम सुभग चौधरी, प्रभात कुमार, प्रो. विपीन कुमार चौधरी, डॉ. सुरेश राम आदि शामिल थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.