वार्ड 92 में 88 लाख की लागत से लगेगा सबमर्सिबल पंप
कानपुर, जून 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वार्ड 92 में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 88 लाख रुपये की लागत से सबमर्सिबल पंप लगाया जाएगा। यह बातें आमसभा में पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने कहीं। आमसभा का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी अरुण पाठक ने जन समस्याओं को सुना। मुख्य अतिथि ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर अर्जुन बेरिया, दीपांकर मिश्रा, प्रखर श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा बुल्ली, अजय अवस्थी, देवराज जोशी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.