चक्रधरपुर, अप्रैल 16 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव ने वार्ड संख्या 7 के पार्षद सह उपाध्यक्ष विजय कुमार साव के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान नप अध्यक्ष ने विधिवत नारियल फोड़कर तथा फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव तथा वार्ड पार्षद संजय पासवान को गुलदस्ता एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर संजय मिश्रा, राहुल साव, राजेश गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में मिले 26 आवेदन यह भी पढ़ें- नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन आज यह भी पढ़ें- मानवता की सेवा ही इनरव्हील क्लब का मूल उद्देश्य: रमेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...