चाईबासा, मार्च 22 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा के वार्ड संख्या 05 में शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत सभी घरों तक कनेक्शन नहीं पहुंचा है और नियमित पानी आपूर्ति भी नहीं हो रही रही है। इसे सुनिश्चित कराने के लिए वार्ड 5 के पूर्व पार्षद विप्लव कुमार ने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को एक पत्र लिखा है। अपबे पत्र में उन्होंने बताया है कि चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 05 में शहरी जलापूर्ति योजना की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। कई स्थानों पर नल सूखे पड़े हैं, जिससे आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार संबंधित विभाग को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है, बल्कि केवल आश्वासन ही प्राप्त हो रहा है। साथ ही संबंधित विभाग की लापरवाही की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की भी मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्त...