भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के दक्षिणी भाग के महत्वपूर्ण वार्डों में से एक वार्ड संख्या 49 के क्लबगंज सहित वार्ड संख्या 50 के कुछ इलाकों में नगर निगम से की जा रही जलापूर्ति व्यवस्था से बीते छह दिनों से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इसको लेकर अब स्थानीय लोगों में नगर निगम के विरुद्ध आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते 15 मार्च को ही क्लबगंज इलाके में मौजूद पानी की पाइपलाइन से गंदा पानी की समस्या शुरू हुई थी। जिसकी शिकायत किए जाने के बाद सोमवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची थी। जांच के दौरान पाया गया कि इलाके में ही नाला निर्माण के चल रहे कार्य की वजह से पूर्व से मौजूद जलापूर्ति की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है और पाइपलाइन में नाले का पानी जा रहा है। जिसके बाद मंगलवार को जलकल शाखा के अभियंताओं औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.