मधुबनी, मई 3 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। शहर में जहां अधिकांश स्थानों पर नाला निर्माण के दौरान मापी और नियमों की अनदेखी की शिकायतें सामने आ रही हैं, वहीं वार्ड 42 इस मामले में लोगों ने नाला निर्माण के लिए खुद अतिक्रमण हटाकर मिसाल कायम की है। यहां पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने नाला निर्माण के लिए खुद जेसीबी से अपने द्वारा किये गये अतिक्रमण को तुड़वाया है। इन्होंने अपने पक्का कंस्ट्रक्शन को खाली किया है। जगदीश प्रसाद बारी, विष्णुदेव बारी, सहदेव प्रसाद बारी, इंद्रदेव बारी, मनोज बारी व अन्य ने लाखों की लागत से बने पक्का कंस्ट्रक्शन को खुद ही तोड़ कर हटा दिया है। इनलोगों ने बताया कि यहां नाला निर्माण कार्य में निर्धारित प्रावधानों का लोगों के द्वारा ही कड़ाई से पालन कराया जा रहा है, जिससे न केवल पारदर्शिता बढ़ी है बल्कि लोगों का सहयोग ...