भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या 41 में प्रस्तावित विकास योजनाओं का कार्य पूर्ण होने के बाद गुरुवार को इसका उद्घाटन कर दिया गया। मेयर डॉ. बसुंधरा लाल और डिप्टी मेयर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन ने लगभग 60 लाख रुपये की विभिन्न योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। बता दें कि पार्षद संध्या गुप्ता की अनुशंसा पर क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए इन कार्यों का प्रस्ताव मेयर व नगर निगम को दिया गया था। उद्घाटन की गई मुख्य योजनाओं में बुलाकी साह लेन और दीपू भुवानियां गोदाम क्षेत्र में करीब 34 लाख रुपये की लागत से पीसीसी रोड और नाला निर्माण साथ ही रामनाथ लेन, जरलाही काली स्थान और मारूफचक में पाइपलाइन सहित प्याऊ निर्माण शामिल हैं। मौके पर मेयर ने कहा कि जलजमाव से मुक्ति और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.