कटिहार, मार्च 19 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 40 में नाला पर ढ़क्कन नहीं होने के कारण नाला खुला पड़ा है। हाल के दिनों में जिन नालों का निर्माण कराया गया उसपर स्लैब तो लगाया गया है लेकिन पूर्व के वर्षों में बने नालों पर ढ़क्कन नहीं लगाया गया है। नाला खुला रहने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। कई स्थानों पर सड़क से नाला बहुत नीचे व खुला रहने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इस वार्ड में गौशाला, रामसभा, रानीघाट मोहल्ला आता है। स्थानीय निवासी दिनेश दास, विजय सिंह, पंकज यादव, संजय तिवारी, बाल गोविंद, जितेंद्र साह आदि ने कहा कि नाला पर ढ़क्कन लगाने को लेकर नगर निगम में वार्ड पार्षद ने लिखित रूप से भी दिया है। अब तक निगम द्वारा नाला पर ढ़क्कन लगाए जाने को लेकर किसी तरह की प्रक्रिया शुरू नहीं क...