फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर अब जनप्रतिनिधि भी खुलकर सामने आने लगे हैं। बुधवार को वार्ड-39 की पार्षद नीलम बरेजा ने सेक्टर-7 स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारवार्ता कर सफाई व्यवस्था की खामियों को उजागर किया। पार्षद बरेजा ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा नियुक्त एसवीएन ठेकेदार सफाई कार्य को लेकर गंभीर लापरवाही बरत रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नियमित रूप से कूड़ा उठान नहीं हो रहा, जिससे जगह-जगह गंदगी के ढेर जमा हो गए हैं। इससे न केवल लोगों का जीना दूभर हो रहा है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार द्...