भागलपुर, मई 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के प्रमुख वार्डों में से एक वार्ड 38 जिसमें शहर के मुख्य बाजार का भी हिस्सा आता है वहां कई मोहल्लों में व्याप्त समस्याएं हैं। इसको लेकर हिन्दुस्तान अखबार की ओर से पूर्व में बोले भागलपुर अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और पार्षद ने वार्ड में सड़क-नाला से लेकर पेयजल आपूर्ति की समस्या के साथ-साथ शौचालय व यूरिनल नहीं होने से बाजार करने के लिए आने वाले लोगों को होने वाली परेशानी की जानकारी दी थी। लोगों द्वारा दी गई प्रतिक्रियाओं को अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद इलाके के लोगों ने अपनी मांगों को नगर निगम तक भी पहुंचाया। स्थानीय वार्ड पार्षद अश्विनी जोशी मोंटी ने विगत दिनों आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में वार्ड के विभिन्न मोहल्लों और गलियों में सड़क और नाला निर...