फरीदाबाद, फरवरी 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। वार्ड 36 में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने लगभग 4 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की। इस मौके कर उन्होंने कहा कि यह कदम मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर नागरिक सुविधाओं की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि विकास को धरातल पर उतारना है। मंत्री गोयल ने बताया कि इन परियोजनाओं में नए ट्यूबवेल, जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करना, सड़कों का निर्माण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी आधुनिक योजनाएं शामिल हैं, जो वार्ड 36 के समग्र विकास को नई गति देंगी। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक है जब उसमें जनभागीदारी और पारदर्शिता हो। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और विश्वास की राजनीति में विश्वास रखती है। मजबूत कार्य संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.