वार्ड 36 के लोगों ने मेयर को सौंपा ज्ञापन
धनबाद, मई 7 -- धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 36 का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को धनबाद के महापौर संजीव सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने वार्ड की विभिन्न समस्याओं से मेयर को अवगत कराकर हस्ताक्षर युक्त आवेदन सौंपा। इसमें कहा गया है कि हर घर नल जल योजना के तहत नई दुनिया, टैक्सी स्टैंड में संवेदक द्वारा पाईप लाईन बिछाई गई। लेकिन सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया। अंडर ग्राउंड नाली को तोड़ दी गई है। इससे पानी की निकासी बंद है। गुजराती मुहल्ला सहित अन्य मुहल्ले जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। पैदल चलना मुश्किल हो गया है। झमाडा की पाइपलाइन में लीकेज के कारण क्षेत्र में दुर्गंध युक्त जलापूर्ति हो रही है। मेयर ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दियिा। प्रतिनिधिमंडल में थानेश्वर गुप्ता, शैलेश जायसवाल, किशोर सिंह, संजय कुमार वर्मा, योगेंद्र राम, दिलीप सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.