बोकारो, फरवरी 17 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम के वार्ड संख्या- 34 में पार्षद प्रत्याशी मुकेश कुमार झा के समर्थन में सोमवार को हरला, आसनशोल की निवासियों की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता अश्विनी कुमार झा, मनिन्द्र नाथ मिश्रा व संचालन उत्तम मिश्रा, भवतारण झा, चांदू कैवर्त ,तेजू महतो ने की। जिसमें सर्वसम्मति से पार्षद प्रत्याशी के जीतनें पर संकल्प के साथ जन संपर्क करने का निर्णय लिया। सड़क, नाली, पानी की सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की भारी किल्लत है। विस्थापित वार्ड होने के कारण इस वार्ड में योजनाएं नही मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...