मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहर के वार्ड संख्या-34 के अंतर्गत आठ गली-मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। नतीजतन रात में संबंधित इलाकों में अंधेरा रहता है। इनमें दास बाबू कॉलोनी, बैंकर्स कॉलोनी, पड़ाव पोखर, शंकरपुरी, आमगोला पुल के नीचे, धोबी टोला, ग्यान कला गली व नीतेश्वर मार्ग शामिल हैं। वार्ड पार्षद चंदा कुमारी के मुताबिक ढाई दर्जन से अधिक स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। निगम के अधिकारियों को बार-बार जानकारी देने के बावजूद अब तक लाइटें नहीं बदली गई हैं। इससे रात के अंधेरे में स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.