बोकारो, फरवरी 28 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या- 31 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद सुमन राय का निवासियों ने शनिवार को जोरदार स्वागत किया। आइटीआई मोड़ के समीप स्वागत समारोह का आयोजन करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। निवासियों ने इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षद के पूर्व की कार्यो की सराहना किया। इस दौरान भारी संख्या में वार्ड के विभिन्न मोहल्ला के निवासी शामिल रहे। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षद सुमन राय ने कहा कि पांच साल की बेहतर कार्यो को लेकर निवासियों ने एक बार फिर सेवा करने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने आमजनों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने की दिशा पर कार्य करेंगे। सभी वार्डो से वार्ड- 31 विकास की दृष्टिकोण पर बेहतर रहेगा। उन्होंने सभी निवासियों को सहयोग करने की अपील किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.