बोकारो, फरवरी 11 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के वार्ड 30 के वार्ड प्रत्याशी लीला देवी ने बुधवार को वार्ड के विभिन्न मोहल्ला में जन संपर्क करते हुए उनके पक्ष में वोट अपील किया। कहा कि वर्षो से वार्ड निगम में शामिल है। बावजूद विकास की दृष्टिकोण से वार्ड कोसो दूर है। सड़क, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को भारी किल्लत है। विकास के नाम पर केवल शहर में होने की पहचान है। जबकि यहां बेहतर काम किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि वार्ड में उन्होंने सभी मोहल्ला से भारी संख्या में निवासियों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने की दिशा पर मास्टर प्लान के तहत काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...