रामपुर, मई 10 -- नगर पंचायत सैफनी के वार्ड संख्या तीन के जाटवान मोहल्ले में काफी समय से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत रविवार से हो गई। खराब सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तीन दिन पूर्व बोर्ड बैठक के दौरान वार्ड के लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर सड़क बनवाने की मांग उठाई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष फैजान खान ने लोगों को जल्द निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया था। रविवार को कार्य शुरू होने पर मोहल्लेवासियों ने राहत जताई। यह भी पढ़ें- ध्वस्त सड़क पर चलना मुश्किल, जिम्मेदार बेपरवाह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...