मधुबनी, जून 4 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या 29 अंतर्गत श्रम भारती मोहल्ला, सर्वोदय कॉलोनी, महिला थाना के पीछे स्थित बस्ती तथा बाल्मीकि नगर कॉलोनी में पेयजल संकट विकराल रूप ले चुका है। लगभग 400 परिवारों के सामने रोजमर्रा की सबसे बड़ी चुनौती पीने के पानी का इंतजाम करना बन गया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को आधे किलोमीटर से लेकर एक किलोमीटर दूर तक जाकर पानी लाना पड़ रहा है। निगम कार्यालय से सटे कॉलनी में पानी की यह किल्लत पानी की उपलब्धता के दावे की पोल खोल रहा है। यहां पर पेयजल की उपलब्धता के मामले में अराजकता का आलम यह है कि परिवार दूर से पानी ला रहा है और निगम के दुकान में पानी बहता रहा है। यह भी पढ़ें- बोले हल्द्वानी: काठगोदाम चांदमारी में पेयजल को तरस रही 12 हजार की आबादी, क्षेत्रवासियों में आक्रोशपरिवार की बदल गयी है ज...