कटिहार, मार्च 9 -- कटिहार। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 में नाले पर ढक्कन नहीं होने के कारण नाला खुला पड़ा है l खुला नाला कूड़ा कचरा से भरा पड़ा है l नाला खुला रहने और कूडे कचरे के कारण जाम रहने से गन्दगी और मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं l इस वार्ड में गामी टोला का कुछ हिस्सा, कसेरा टोला, बड़ा बाजार, बारीक चौक मोहल्ला आता है l स्थानीय निवासी कैलाश साह, अमित गुप्ता, राजू मांझी, कृष्ण साह, मुन्ना रजक, जयंत साह आदि ने कहा कि वार्ड में नए बने नालों पर ढक्कन तो लगाया गया है लेकिन पुराने नालों पर अब तक स्लैब नहीं लगाया गया है l नाला खुला रहने के कारण कई जगह सड़क की चौड़ाई भी कम हो गयी है। ढक्कन लगा होने से दो से तीन फीट तक सड़क चौड़ी होती l नाले पर ढक्कन नहीं होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है l नाला पर स्लैब लगाने को लेकर नग...