हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- हल्द्वानी। वार्ड 58, तल्ली हल्द्वानी के लोगों ने गुरुवार को यूयूएसडीए प्रबंधन से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। साथ ही लगातार उड़ रही धूल के नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। वहीं सीवरेज के लिए बनाए गए चैंबर कई जगह खतरा बने हुए हैं। जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गलियों में सोख्ते पिट बनाने की मांग की गई। यहां पार्षद मनोज जोशी, जगदीश चंद्र जोशी, आनंद भोज, अमन, एनके शर्मा, मीनाक्षी बिष्ट, ममता भट्ट, कोमल, जानकी भट्ट, विजय भट्ट, राहुल जोशी, कुनाल, अभय जोशी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.