रामगढ़, फरवरी 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 26 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी राजेश कुमार महतो ने मंगलवार को वार्ड अंतर्गत ग्राम कैथा में अपने समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद और समर्थन की अपील की। जनसंपर्क के दौरान राजेश महतो ने कहा कि आगामी 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव में मतदाता क्रम संख्या 03, चुनाव चिन्ह "बल्ला छाप" पर मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड 26 की जनता इस बार बदलाव के मूड में है और विकास को प्राथमिकता देना चाहती है। राजेश महतो ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वार्ड 26 की सभी मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने पेयजल की पूर्ण व्यवस्था, बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा, कुटीर उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.